देश

national

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार हेतु प्रधान अनिल शर्मा का चयन

الخميس، 13 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

17 से 21 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले उत्कृष्ट कार्य हेतु कार्यशाला में करेंगे प्रतिभाग

कौशाम्बी। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वर्ष 2023 के चयन हेतु देश की राजधानी नई दिल्ली में आगामी 17 से 21 अप्रैल तक कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। बताया जाता है की राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह कार्यशाला में उत्तर प्रदेश से 80 ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया गया था। जिसमे जनपद में मात्र एक ग्राम पंचायत को सबसे उत्कृष्ट कार्य करने पर विकास खंड कड़ा के दौलतपुर कसार ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व विकास खंड कड़ा के प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु कार्यशाला में प्रतिभाग हेतु चयन किया गया है। यह खबर जैसे ही ग्राम प्रधान अनिल कुमार शर्मा के शुभचिंतकों को मिली तो उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी,इस दौरान उनके शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'