देश

national

स्कूल चलो अभियान रैली को उन्नाव डीएम ने दिखा किया रवाना

السبت، 1 أبريل 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

डीएम ने जिला अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

उन्नाव। जिला अस्पताल परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की डीएम अपूर्वा दुबे व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शुरूआत की। उन्होंने झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने स्कूल चलो अभियान रैली का भी शुभारंभ कर ड्रॉप आउट बच्चों को चिन्हित कर स्कूल में एडमिशन के निर्देश बीएसए को दिए। डीएम अपूर्वा दुबे ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत के बाद जिला अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों से सीधे संवाद कर हाल जानने के साथ ही सीएमएस को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। वहीं डीएम ने स्वच्छता जागरूकता के लिए आगे बढ़कर झाडू थामते हुए जिला अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया है। डीएम के साथ सदर विधायक पंकज गुप्ता व सीएमओ ने भी झाड़ू लगाई।

मीडिया से बातचीत में डीएम अपूर्वा दुबे ने कहा कि आज दोनों ही शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण दिवस है। स्वास्थ्य विभाग में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आज प्रथम दिवस है। साथ ही स्कूल चलो अभियान के नए सत्र की शुरुआत हुई है। ज्यादा से ज्यादा इनरोलमेंट हो, अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी संस्था से जोड़ें व सरकारी स्कूल से जोड़ें। उनकी इंवॉल्वमेंट हम सुनिश्चित करें। उनको शिक्षा व्यवस्था बेहतर से बेहतर मिले यही प्रयास है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'