देश

national

शहजाद नदी के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव हेतु उपमुख्यमंत्री की सहमति मिलने पर हर्ष

الأحد، 9 أبريل 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की एक बैठक जिला अध्यक्ष केदारनाथ तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें से ललितपुर शहर की प्रमुख सहजाद नदी के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को उपमुख्यमंत्री के द्वारा सहमति मिलने पर हर्ष व्यक्त किया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मुख्य अतिथि में आयोजित झांसी मंडल की समीक्षा बैठक में शिक्षक विधायक डॉक्टर बाबूलाल तिवारी ने ललितपुर जनपद की शहजाद नदी की सफाई सौंदर्यीकरण एवं इसके ऊपर पुल निर्माण का प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री के सम्मुख रखा जिसे उपमुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी को इसके संबंध में कार्य योजना बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने जनपद मुख्यालय पर बहने वाली प्रमुख सहजाद नदी के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सहमति मिलने पर हर्ष व्यक्त किया इस बैठक में डॉक्टर दिनेश बाबू गौतम राम नारायण मिश्र डॉ हेमंत तिवारी रूपेश साहू, देवेंद्र श्रीवास्तव गुरु. मोहम्मद आसिफ, मयंक घनेन्द्र सिंह परमार, सूजन सिँह कुशवाहा, आनन्द कुशवाहा, देवेंद्र रावत अनिल शर्मा मुकेश योगी चुन्नी लाल रेकबार मनोज कौसिक बृजमोहन तिवारी विनीत तिवारी रविंद्र परमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'