देश

national

पुलिस लाइन में गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

الخميس، 13 أبريل 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

आज दिनांक 13.04.2023 को   पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में जनपद के समस्त पीआरवी वाहनों में तैनात कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में श्री आशुतोष कुमार क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक 112, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन उपस्थित रहे। गोष्ठी में सभी कर्मचारियों को इवेन्ट प्राप्त होने पर तत्काल एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए कम से कम समय में मौके पर पहुंचने एवं कुशलतापूर्वक इवेन्ट को  क्लोज करने, वर्दी के टर्न आउट को बेहतर रखने, रात्रि के रूट चार्च के हिसाब से संवेनशील इलाकों में पैट्रोलिंग करने, पीआरवी वाहन की लाइट एवं हूटर की क्रियाशीलता सही रखने एवं लोगों से सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिये गये।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'