देश

national

आधी आबादी को पूरा मिलेगा पानी : अवधेश अडजरिया

الخميس، 27 أبريل 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

स्कूटर के प्रचार अभियान ने पकडी तेजी

ललितपुर। निर्देलीय प्रत्याशी अवधेश अडजरिया का प्रचार अभियान व जनसंपर्क तेज बना हुआ है। युवा प्रत्याशी के विकास के दावों को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को उन्होनें अपने समर्थकों के साथ वार्ड क्रमांक 7 व 11 में सघन जन सपंर्क कर लोगों से वादा किया कि यदि उन्हे मौका मिला तो नगर की विकराल जल समस्या का स्थाई निदान करेगें। मंगलवार को उन्होनें महिला समर्थकों व युवाओं के साथ वार्ड क्रमांक 7 में मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होनें कहा कि नगर की आधी आबादी वर्षो से पानी की विकराल समस्या से जूझ रही है। इसके निदान के लिए वह स्थाई प्रयास करेगें। इसके अलावा उन्होनें वार्ड क्रमांक 11 में संपर्क कर लोगों को बेहतर विकास योजनाए देने के लिए प्रयास किया जाऐगा। इस दौरान अनिता कृति, अखिलेश तिवारी, अनूप, हर्ष, उत्कर्ष, पूनम, प्रीति, कुलदीप कुशवाहा, दीपक तिवारी, मयंक, संतोष कुशवाहा, दीपक रजक, पवन तिवारी आदि शामिल रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'