देश

national

83 लीटर शराब के साथ आठ लोग बंदी

الأربعاء، 26 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। जिले की थाना पुलिस ने अभियान चलाकर आठ लोगों को महुआ की शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 83 लीटर शराब बरामद की है। कोखराज पुलिस ने मुन्ना निवासी खलीलाबाद के कब्जे से दस लीटर बासुदेव निवासी कसिया के कब्जे से नौ लीटर, सैनी पुलिस ने कंधई निवासी हौली के कब्जे से दस लीटर, मोहनिया निवासी सौरई खुर्द के पास से 12 लीटर शराब बरामद की है। महेवाघाट पुलिस ने आशुतोष निवासी महेवाघाट के पास से 12 लीटर, करारी पुलिस ने बाबूलाल बैशकांटी के कब्जे से दस लीटर, पिपरी पुलिस ने भगवान दीन निवासी बलहापुर के पास से दस लीटर व मंझनपुर पुलिस ने संतोष निवासी कोतारी के पास से दस लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'