देश

national

सैकड़ो ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बसपा प्रत्याशी अनीता विमल द्विवेदी को दिया विजयश्री का आशीर्वाद

الخميس، 27 أبريل 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। नगर के प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज के आचार्यों ने बड़े हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण कर शिवपूजन कर अनीता विमल द्विवेदी को विजयी भवः का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ो ब्राह्मणों का आशीर्वाद लेकर विमल द्विवेदी ने कहा मेरे साथ हुए अन्याय से सर्व समाज के लोगों में नाराजगी है। जनता जनार्दन अब मन बना चुकी हैं की इस बार बसपा प्रत्याशी अनीता विमल द्विवेदी को अध्यक्ष पद पर चुनने के लिए। इस बार पालिका चुनाव नया इतिहास लिखने जा रहे है उन्हें अलग अलग धर्माचार्यों का आशीर्वाद मिल रहा हैं, और जनता मन मे ठान चुकी है उन्हें विमल द्विवेदी को ही चुनना है। कार्यक्रम में आये नगर के ब्राह्मण समाज ने कहा विमल द्विवेदी दशकों से समाज सेवा का कार्य कर रहे है कोरोना काल मे उनकी भूमिका उन्हें जन जन में लोकप्रिय बना चुकी है इस बार का चुनाव निशान पर नही व्यक्ति पर केंद्रित हो चुका हैं। उन्नाव की जनता 4 मई को अपनी मुहर विमल द्विवेदी के द्वारा किये गए दर्जनों सामाजिक हित के कार्यो पर लगाएगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'