देश

national

परिषदीय स्कूलों के दाखिले में प्रदेश में दूसरे नंबर पर दोआबा

الخميس، 27 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। राज्य सरकार ने स्कूल चलो अभियान के माध्यम से परिषदीय स्कूलों में दो करोड़ छात्र-छात्राओं का दाखिला कराएगी। यह अभियान 10 मई को समाप्त होगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बताया कि दाखिले के मामले में पीलीभीत 2023 में सबसे आगे है। पीलीभीत में कुल 169874 छात्रों का दाखिला हुआ है, जिसमें से 85.35 प्रतिशत का आधार सत्यापन हो चुका है। 165793 छात्रों (85.31 प्रतिशत छात्र आधार सत्यापित) का पंजीकरण कर कौशाम्बी दूसरे स्थान पर है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि अभियान के तहत प्रचार-प्रसार कार्य में तेजी लाते हुए दाखिले के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल (एसएफएस) कार्यक्रम के तहत स्कूलों में खेल की स्थिति को बेहतर करते हुए खेल संस्कृति को विकसित किया जाए। इसका मकसद सभी विद्यार्थियों को शारीरिक गतिविधियों व खेलों से जोड़ना है। पहले चरण में 11 खेलों के लिए 21 हजार टीमें बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हर स्कूलों में टीमों का गठन कराया जाए। उन्होंने कहा कि खेल विभाग, स्थानीय संस्थाओं, सीएसआर के सहयोग से खिलाड़ी छात्रों के लिए खेल किट, ट्रैक सूट उपलब्ध कराया जाए। माध्यमिक स्कूलों में खेल एकेडमी की स्थापना कराई जाए। प्रशिक्षकों की उपलब्धता व दक्षता सुनिश्चित कराते हुए स्कूलों में पहले से उपलब्ध खेल सुविधाओं को बेहतर किया जाए। खेल कैलेंडर के अनुसार ग्राम, ब्लॉक, जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'