देश

national

निकाय चुनाव में टिकट के लिए लग रही बोली

الخميس، 13 أبريل 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी को नहीं है भनक जिलाध्यक्ष ने फिक्स की रकम

कौशाम्बी। दोआबा में निकाय चुनाव की डेट आते ही बड़ी पार्टियों से टिकट दिलाने के लिए दलाल सक्रिय हो गए है। बड़ी पार्टी से अध्यक्ष पद का टिकट दिलाने के एवज में लाखों रुपये की मांग की जा रही है। सम्भावित प्रत्यशियों से टिकट दिलाने के लिए जिलाध्यक्षों के नाम पर रकम उसूली की चर्चा हो रही है। चर्चा है कि बड़ी पार्टियों से नगर व नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए रेट भी फिक्स कर दिया गया है। जबकि सूत्र बताते है कि प्रदेशीय व राष्ट्रीय कार्यकारिणी को इसकी भनक भी नहीं है। सक्रिय दलाल कुछ माननीयों को अपना करीबी बता कर टिकट की गारंटी ले रहे है। जबकि कुछ दलाल जिलाध्यक्ष का करीबी बता टिकट फाइनल कराने का दावा कर रहें है। चर्चा है कि कई दलाल बड़ी पार्टियों के जिलाध्यक्षों के इर्द गिर्द घूमते दिख रहे है। ये खबर लोगों के बीच चल रही चचार्ओं पर लिखी गई है,हम इसकी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करते है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'