देश

national

अदालत के आदेश पर दर्ज हुई मारपीट की एफआईआर

الأربعاء، 12 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सरायअकिल थाना क्षेत्र के अहलादपुर गांव में युवक के साथ चार माह पहले पड़ोसियों ने मारपीट की थी। घटना के चार महीने बाद पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अहलादपुर निवासी संतलाल का पड़ोसी बृजभान से पुराना विवाद चल रहा है। इसी अदावत में चार महीने पहले आरोपित ने साथी के साथ मिल युवक को सरेराह पीटते हुए एक हजार रुपये नकदी छीन लिया था। मारपीट व छिनैती करने के बाद आरोपित पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे। दूसरे दिन पीड़ित ने थाने पहुंच मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित अदालत पहुंचा। अदालत के आदेश पर आरोपित बृजभान व अनुराग के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'