देश

national

घर में घुसकर की मारपीट, पांच पर एफआईआर

الاثنين، 24 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में पट्टीदारों ने पड़ोसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए अधेड़ को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बबुरा निवासी राजकरन का पड़ोसी पप्पू से पुराना विवाद चल रहा है। इसी अदावत में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पप्पू ने परिजनों के साथ मिलकर घर में घुसकर राजकरन को पीटना शुरू कर दिया। अधेड़ के साथ मारपीट देख मोहल्ले के अन्य लोग पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपित पप्पू, छोटू, राजकुमार, गज्जू, संतोषी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'