देश

national

चार उपनिरीक्षक लाइन हाजिर, 21 का बदला कार्यक्षेत्र

الأحد، 9 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार की रात चार दरोगाओं को लाइन हाजिर करते हुए 21 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया। एसपी ने चैकी प्रभारी गुरौली जितेंद्र कुमार सिंह, चैकी प्रभारी पथरावां कामता प्रसाद, दरोगा गिरजाशंकर करारी व दरोगा रामबाबू पश्चिम शरीरा को लाइन हाजिर कर दिया। चैकी प्रभारी भरवारी सियाकांत चैरसिया को चैकी प्रभारी अर्कामहाबीरपुर, सत्य प्रकाश पाठक को सीओ कार्यालय सिराथू से चैकी प्रभारी भरवारी, धर्मेंद्र वर्मा को चैकी हिनौता से चैकी प्रभारी सिघियां, रविशंकर को रिट सेल से चैकी प्रभारी बरियावां, मिश्रीलाल चैधरी को पुलिस लाइंस से चैकी प्रभारी घोसियाना, अतुल रंजन को सैनी से चैकी प्रभारी पथरावां, अनुराग सिंह को कड़ाधाम से चैकी प्रभारी हर्रायपुर, विमल कुमार को कोखराज से चैकी प्रभारी गुरौली, अंशुमान मिश्रा को थाना मंझनपुर से चैकी प्रभारी हिनौता, चंद्र कुमार सिंह को सिघियां से रिट सेल प्रभारी बनाया है। इसी तरह उपनिरीक्षक भगवान यादव को मंझनपुर से थाना संदीपनघाट, नंदू यादव को कड़ाधाम से थाना महेवाघाट, मनीष पाल को कौशाम्बी से थाना कोखराज, रणजीत सिंह को कौशाम्बी से कड़ाधाम, वीरेन्द्र प्रताप को कड़ाधाम से थाना कौशाम्बी, बीरेंद्र कुमार को कड़ाधाम से कौशाम्बी, शिव कुमार को पइंसा से पश्चिमशरीरा, अजय यादव को पश्चिमशरीरा से पइंसा, नीरज कुमार को महेवाघाट से कड़ाधाम व छोटेलाल को पुलिस लाइंस से करारी थाने में तैनाती दी गई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'