देश

national

अम्बेडकर जयन्ती पर निकाली गई शोभायात्रा

الجمعة، 14 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। भारतीय संविधान के जनक एवं आधुनिक भारत के राष्ट्र निमार्ता अनुसूचित जाति जनजाति व पिछडी जाति महिलाओं के मुक्तदाता भारत रत्न डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयन्ती पर विशेष शोभायात्रा ग्राम प्रधान हर्रायपुर राम प्रकाश उर्फ बल्ला के अगुवाई मे निकाली गयी। ग्राम प्रधान ने पूरे मनोयोग से राष्ट्र निमार्ता की शोभायात्रा डीजे की धुन मे घुड सवारों के साथ चित्तापुर गांव से चलकर फकीराबाद, भगौती गंज, के रास्ते निकलकर सब्जी मंडी बाजार पहुंची जहां शोभायात्रा के स्वागत मे लोग जगह-जगह स्वल्पाहार,जलपान की व्यवस्था किए थे। बाजार से निकल शोभायात्रा पुन: बाबा साहब अम्बेडकर पार्क हर्रायपुर पहुंची। शोभायात्रा में रहे शिवबाबू केशरवानी, प्रदीप सिंह,शरद राव,डॉ0 एस पी0 सिंह रामकिशन हॉस्पिटल, अतुल योगी,विनय कुमार,विनोद राव,अनूप सिंह,स्वयं प्रकाश,डॉ0 सुरेश सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। ग्राम प्रधान ने शोभायात्रा मे शामिल लोगो से कहा विश्व के परम ज्ञानी बोधिसत्व महामानव महान अर्थ शास्त्री सिम्बल आफ नालेज क्रांति सूर्य कमल के बादशाह डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आप सभो लोगों को कोटि कोटि नमन धन्यवाद दिया।

 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'