देश

national

विवाहिता से दुराचार की कोशिश, मुकदमा दर्ज

السبت، 15 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र में एक गांव की विवाहिता शुक्रवार की दोपहर घर में अकेली थी। मोहल्ले का युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा। विवाहिता से दुराचार का प्रयास किया। विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपित युवक ने उसकी पिटाई कर दी। विवाहिता को पीटते हुए युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता थाने पहुंची और मामले की नामजद शिकायत की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'