देश

national

मधुमक्खियों के हमले से पति की मौत, पत्नी जख्मी

الثلاثاء، 18 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कसेंदा। पूरामुफ्ती थाने के शेख सरवा गांव में मंगलवार सुबह खेतों में गेहूं की फसल काटने गए दंपति पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खाझा प्रसाद यादव (60) कल्लू किसानी करता था। मंगलवार सुबह वह खेतों में गेहूं की फसल काटने के लिए पत्नी तुलसी देवी के साथ गया था। इस बीच खेत के रास्ते में पड़ा कांटा तुलसी देवी के पैर में चुभ गया। कांटे को निकालने के लिए खाझा प्रसाद समीप ही बबूल के पेड़ से एक कांटा तोड़ने लगे। पेड़ की डाल को पकड़ते ही उसमें लगी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। बचने के लिए वह पास स्थित तालाब में कूद गए। तालाब के दलदल में वह फंसकर चीखने लगे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने तुलसी पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने खाझा प्रसाद को तालाब से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर हालत में पत्नी तुलसी को लोगों ने प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'