देश

national

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आर0ओ0/ए0आर0ओ0 एवं प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ की बैठक

الاثنين، 10 أبريل 2023

/ by Today Warta




राकेश केशरी

प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारी सौंपे गये कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन गम्भीरतापूर्वक करना सुनिश्चित करें

कौशाम्बी। जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त आर0ओ0/ए0आर0ओ0 तथा प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) ने नियुक्त सभी आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आर0ओ0 हैण्डबुक को विधिवत अध्ययन कर गाइडलाइन के अनुसार ही सभी कार्यों को सम्पादित करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि सभी आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 टीम वर्क के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) ने सभी प्रभारी अधिकारियों/सहायक प्रभारी अधिकारियों को सौंपे गये कार्यों एवं दायित्वों को गम्भीरता पूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर कार्यवाही की जायेंगी तथा बिना उनकी अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोडेगा। उन्होंने सभी ई0ओ0 को बूथों पर आधारभूत सुविधायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी को मतदान/मतगणना कार्मिक/प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रभारी तथा जिला विकास अधिकारी श्री विजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री मनोज कुमार यादव को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर जिला मजिस्टेज्ट जयचन्द्र पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक श्री समर बहादुर को शान्ति व्यवस्था एवं चुनाव आदर्श संहिता का प्रभारी तथा समस्त उप जिला मजिस्टेज्ट एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) दीपेन्द्र यादव को यातायात व्यवस्था/ईंधन व्यवस्था का प्रभारी तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल एवं जिलापूर्ति अधिकारी श्री अमित कुमार तिवारी को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ0 बालगोविन्द श्रीवास्तव को लेखन सामग्री एवं मतदान/मतगणना किट व्यवस्था का प्रभारी तथा अपर जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अजय कुमार यादव व श्री कमलाकान्त मिश्र एवं संम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी श्री राज कुमार को मतपत्र एंव डाक मतपत्र व्यवस्था का प्रभारी एवं चकबन्दी अधिकारी श्री मिथलेश कुमार मिश्रा तथा सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। मत्स्य अधिकारी श्री सुनील सिंह को मतपेटिका का प्रभारी एवं सम्बन्धित अधिशासी अधिकारियों को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। अधिशासी अभियंता सिंचाई जगदीश लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता को निर्वाचन नियन्त्रण कक्ष/शिकायत प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को सांख्यकीय सूचना/ कम्युनिकेशन प्लान/मानचित्र तथा सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्री अजय कुमार राम, सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी तथा जितेन्द्र कुमार यादव को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अति0 जिला सूचना अधिकारी श्री रवि कुमार जायसवाल को प्रचार-प्रसार एवं मीडिया का प्रभारी तथा प्रचार सहायक विनोद कुमार पाल को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित तहसीलदार, सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) को मतदाता सूची की कार्य प्रतियॉ तैयार करने का प्रभारी व सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को पे्रक्षक व्यवस्था का प्रभारी व सहायक अभियंता सौरभ चतुवेर्दी को लाइजेन आॅफिसर का प्रभारी तथा सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। समस्त निर्वाचन अधिकारी/ सहा0 निर्वाचन अधिकारी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023, अति0 जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रवीन्द्र कुमार जायसवाल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कीर्त कुमार को नामांकन पत्रों का विक्रय प्राप्ति एवं आॅनलाइन अपलोडिंग का प्रभारी तथा सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र को चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं तथा मेडिकल किट का प्रभारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हिन्द प्रकाश मणि व सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ0 बाल गोविन्द श्रीवास्तव को श्रमिक व्यवस्था का सहायक प्रभारी तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी महन्थ प्रजापति को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 हरवंश सिंह एवं अधीक्षण अभियंता विद्युत सतीश कुमार लोहाट को टेन्टेज फर्नीचर/बैरीकेडिंग/ध्वनि/विद्युत व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री मनोज को मतदान/मतगणना कार्मिक को भत्ता वितरण/उम्मीदवारों व्यय लेखों की जॉच का प्रभारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग श्री विनय कुमार प्रजापति, वित एवं लेखाधिकारी कृषि श्री प्रवीण कुमार सिंह, वित एवं लेखाधिकारी जिला विकास विमल राज को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी श्री अमित कुमार तिवारी को भोजन एवं जलपान व्यवस्था का प्रभारी एवं सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी, सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक को सहायक प्रभारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ बाल गोविन्द श्रीवास्तव को वीडियोग्राफी/सी0सी0टी0वी0 कैमरा का प्रभारी तथा सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित तहसीलदारों को स्ट्रॉगरूम व्यवस्था का प्रभारी तथा सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारियों को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्री प्रकाश सिंह को रूट चार्ट/बूथ निर्माण/रैम्प/छाया/विद्युत एवं आधारभूत सुविधाओं का प्रभारी तथा सम्बन्धित तहसीलदारों एवं अधिशासी अधिकारियों को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यदेशक आई0टी0आई0 मंझनपुर श्री संजीव कटियार व कार्यदेशक आई0टी0आई0 सिराथू श्री विजय सिंह एवं ईडीएम श्री कीर्त कुमार को कम्प्यूटर एवं नेट कनेक्टिविटी व्यवस्था का प्रभारी तथा सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्री प्रकाश सिंह को सखी पोलिंग बूथ/पिंक पोलिंग बूथ का प्रभारी तथा खण्ड शिक्षाधिकारी कड़ा श्रीमती किरन पाण्डेय व मुख्य सेविका-श्रीमती राधारानी, श्रीमती ज्ञानमती व श्रीमती मंजू सिंह एवं सम्बन्धित अधिशासी अधिकारियों को सहायक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय संिहत अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।     

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'