देश

national

पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर युवक को पीटा

الأربعاء، 26 أبريل 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के भीटी देह माफी गांव में पड़ोसी ने साथियों के साथ मिल युवक को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का प्राथमिक उपचार कराने के बाद तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भीटीदेह माफी निवासी सोनू कुमार का पड़ोसी बुलबुल से पुराना विवाद चल रहा है। आरोपित ने साथियों के साथ मिल युवक को पीट दिया। परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित बुलबुल, सलमान व आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'