राकेश केशरी
कौशाम्बी। सदर कोतवाली मंझनपुर की पुलिस ने शुक्रवार की रात नहर पुलिया के समीप संदिग्ध दशा में खड़े युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी लेते हुए युवक के कब्जे से एक किग्रा. गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक मंझनपुर कस्बे को जीशान अहमद है। पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए आरोपित युवक को जेल भेज दिया है।

Today Warta