देश

national

एडीएम ने की आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा

الأربعاء، 26 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरीकौशाम्बी। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा उदयन सभागार में आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि 30 अप्रैल तक सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किया जाय, कोई शिकायत लम्बित न रहने पाये। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समय व गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इस अवसर पर सभी उपजिलाधिकारीगण, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार एवं ई-डीएम श्री कीर्त कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।शिकायतों के निस्ताराण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'