देश

national

ससुराल से संदिग्ध दशा में लापता हुई विवाहिता

الاثنين، 24 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। मंझनपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के नया नगर मोहल्ले में ब्याही युवती पखवाड़ा भर पहले ससुराल से संदिग्ध दशा में लातपा हो गई। अचानक बेटी के गायब होने की जानकारी पीड़ित पिता को हुई तो उसने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। आरोप है दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने के बाद गायब कर दिया गया है। सोमवार को पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढ़ौली निवासी इकबाल अहमद ने बताया कि छह साल पहले उसने बेटी मंतासा का निकाह मंझनपुर के नया नगर मोहल्ले में रईस के साथ किया था। आरोप है कि निकाह में मिले दहेज से ससुरालवाले संतुष्ट नहीं थे। कम दहेज का ताना देकर ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे। बेटी ने कई बार यातना की जानकारी दी पर उसे शांत करा दिया गया था। इसके बाद 30 मार्च को जानकारी मिली की बेटी लापता है। इसके बाद पीड़ित ने तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। खोजबीन के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़ित पिता ने हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताते हुए मामले की नामजद शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से करते की है। एएसपी ने पीड़ित को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'