देश

national

अदालत के आदेश पर दर्ज हुई दुराचार की एफआईआर

السبت، 8 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 28 फरवरी की शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी युवक ने किशोरी को रोका और खेत में दुराचार किया। किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई तो परिवार के लोग अवाक रह गए। पीड़िता की मां थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी, पीड़िता अदालत पहुंची। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'