देश

national

बेहतर प्रदर्शन करने पर आजाद व्यायामशाला के बच्चे सम्मानित

الاثنين، 17 أبريل 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

पदाधिकारियों ने बांटे प्रमाण पत्र एवं मैडल

ललितपुर। श्रीआजाद व्यायामशाला चौबयाना में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान व्यायामशाला के सदस्यों द्वारा किए गए। प्रदर्शन के लिए उन्हें व्यायामशाला अध्यक्ष शैलेंद्र देवलिया की ओर से व्यायामशाला के संरक्षक मंडल सदस्यों एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मान के रूप में बच्चों और अन्य सदस्यों को मेडल और प्रमाण पत्र बांटे गए। सर्वप्रथम व्यामशाला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा हनुमानजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात व्यायामशाला के संरक्षक सदस्य डा.दीपक चौबे ने कहा कि व्यायामशाला बच्चों के शारीरिक विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। बच्चे व्यायामशाला में आकर व्यायाम करें और नशीले पदार्थों से दूर रहें स्वास्थ्य शरीर के लिए व्यायाम आवश्यक है। आशीष चौबे ने कहा कि हनुमान जयंती अखाड़े में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कपिल चौबे ने कहा कि व्यायामशाला से ही बच्चे अखाड़े में प्रदर्शन करने के लिए सीखते हैं इसलिए व्यामशाला अवश्य आएं। कृष्णकांत सोनी ने कहा कि आजाद व्यामशाला के बच्चों द्वारा हनुमान जयंती महोत्सव में उच्च कोटि का प्रदर्शन किया गया था। अरविंद सोनी ने कहा कि व्यायामशाला में बच्चों को सबसे पहले डिसिप्लिन का पालन करना चाहिए। एक अच्छा इंसान बनने के लिए नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। अंत में व्यायामशाला के अध्यक्ष शैलेंद्र देवलिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आजाद व्यामशाला के बच्चों ने हनुमान जयंती अखाड़े में शानदार प्रस्तुति दी आज उन सभी बच्चों को मंच से मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान एड.रविनारायण चौबे,  डा.दीपक चौबे, बृजेश रावत, जगदीश सेन, आशीष चौबे, कपिल चौबे, अभय चौबे, मोनीष देवलिया, महेंद्र सोनी, अरविंद सोनी, नारायण कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, कृष्णकांत सोनी, पंकज राठौर, वीरेंद्र प्रजापति, भरत, अजय रैकवार, रामलाल कुशवाहा, राजा कुशवाहा, अनिल, प्रियंक, विकास, अभिषेक, कार्तिक, मनन, विवेक, मोहित, सौरभ, आभास, आदित्य, अनुभव, पीयूष, सूरज, धु्रव, हर्षित, कृष्णा, अभिनय, अभिनव, सिद्धार्थ, नैतिक, रितिक, कन्हैया आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधान प्रशिक्षक मनीष देवलिया ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'