देश

national

खलिहान में रखे भूसे में आग लगाने का आरोप

الاثنين، 24 أبريل 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम देनपुरा निवासी हल्कू पुत्र घूरन ने एक शिकायती पत्र पुलिस को देते हुये आरोप लगाया कि बीती 22 अप्रैल को 2 बजे गांव के दबंग व्यक्ति ने उसके खलिहान में रखे दो फट्टा भूसा में आग लगा दी। जिससे उसका पूरा भूसा जलकर राख हो गया। पीडि़त ने बताया कि मौके पर पहुंचे डायल 112 ने फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू किया। पीडि़त ने थाना पुलिस से मामले की जांच कर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'