देश

national

महाराज ससंघ की इलाइट जैन मंदिर में हुई प्रभावना पूर्ण अगुवाई

الجمعة، 14 أبريل 2023

/ by Today Warta

नगर गौरव उपाध्याय विशोक सागर



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। गणाचार्य विरागसागर महाराज संघस्थ नगर गौरव उपाध्याय विशोक सागर महाराज संघस्थ मुनि विनिवोध सागर महाराज क्षुल्लक विभ्रद सागर महाराज का दिगम्बर जैन पाश्र्वनाथ मंदिर इलाइट में प्रवेश हुआ, जहां समाज के लेागों ने विराजमान आर्यिका विपुलमति माताजी एवं विमुक्तमति माताजी के साथ प्रभावना पूर्वक अगुवाई की। सुबह आदिनाथ मंदिर में विराजमान उपाध्याय विशोक सागर महाराज ने ससंघ श्रीपाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर इलाइट के लिए विहार किया। श्रावकों ने मुनि संघ का पदविहार कराया। कई स्थानों पर मुनि संघ की आरती उतारी गई और श्रावकों ने आशीर्वाद ग्रहण किया। पाश्र्वनाथ इलाइट मंदिर पर मुनि संघ की अगुवाई विराजममान आर्यिका विपुल मति माताजी एवं विमुक्त मति माताजी ने समाज श्रेष्ठियों के साथ की। उपाध्याय मुनिश्री विशोक सागर महाराज के मुखारविन्द से मंदिरजी में शान्तिधारा हुई। इस दौरान अनिल जैन, डा.अक्षय टडैया, राजकुमार जैन, वीरेन्द्र जैन, मनोज जैन, अक्षय अलया, निहालचंद, प्रदीप जैन, भागचंद जैन, राहुल खजुरिया, राहुल जैन, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'