देश

national

छात्राओं ने एस पी के मार्गदर्शन मे महिला थाना मे किया इंटर्नशिप

الخميس، 6 أبريل 2023

/ by Today Warta


टुडे वार्ता बैतुल योगेश गुप्ता

बैतुल :- पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद के मार्गदर्शन मे शासकीय जे एच कॉलेज बैतूल से इंटर्नशिप हेतु आई छात्राओ को इंटर्नशिप के दौरान महिला थाना प्रभारी एवं स्टाफ के द्वारा थाने मे की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराया साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली समझाई गई । थाने मे अपराध लेखन का कार्य न्यायालय संबंधी कार्य डे ऑफिसर नाइट अधिकारी का कार्य, इसके अलावा पुलिस बल की होने वाली भर्ती प्रक्रिया, रैंक आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। महिला थाना का गठन किस उद्देश्य से किया गया है । जिले की विभिन्न पुलिस शाखाएं जैसे साइबर सेल फोरेंसिक लैब आदि एवं जिले मे पुलिस कप्तान के मुख्य दायित्वों के बारे में जानकारी दी। महिला थाने में एक सप्ताह की इंटर्नशिप के दौरान जे एच कॉलेज से छात्र/छात्रा दामिनी मानकर शीतल रघुवंशी, पूनम ढढोरे, रौनक बरमासे,मुनमुन गणेशे आदि शामिल हुए।इंटर्नशिप के पश्चात् छात्राओ ने पुलिस अधीक्षक बैतूल से अपना एक सप्ताह का अनुभव साझा किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'