देश

national

आदिवासी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रामु टेकाम महू के बाद हेलीकॉप्टर के रास्ते कांग्रेस अध्यक्ष कलमनाथ के साथ आष्टा पंहुचकर सभा को सम्बोधित किया

الجمعة، 14 أبريل 2023

/ by Today Warta




टुडे वार्ता  योगेश गुप्ता 

8305413100

बैतुल :- बाबा साहब अंबेडकर जयंती के अवसर पर आदिवासी कॉन्ग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता रामू टेकाम आज बाबा साहब की जन्म भूमि महू मध्यप्रदेश पहुंचे जयंती के कार्यक्रम मे सर्व प्रथम बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया अपने विचार रखे । पश्चात हेलीकॉप्टर के रास्ते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ आष्टा पहुंचकर संविधान बचाओ कार्यक्रम को संबोधित किया इस दौरान उनके साथ पूर्व गृहमंत्री सज्जन सिंह वर्मा अनुसूचित विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार मौजूद भी थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री टेकाम ने अभिनंदन करने के बाद कहा कि आपके बीच पूर्व  मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ आपको सुनने आये  है । उन्होंने कहा कि साथियों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्र मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ बाबा साहब के संविधान और उनके मूल्यो को समाप्त कर रहे है । इसलियें इस आयोजन में पहुंचे सभी बाबा साहेब के अनुयाई  संकल्प ले कि कांग्रेस की सरकार बनाना है ।  पूर्व भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ फिर मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री निश्चित बनेगे और बाबा साहब के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। श्री टेकाम ने  मंच से बाबा साहब की जयंती की  प्रदेश देश वासियों को बधाई शुभकामनाएं भी दी है ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'