देश

national

निर्माण श्रमिक व कोविड-19 में अनाथ हुए छात्र-छात्राएं अटल आवासीय विद्यालय में करे आवेदन

السبت، 6 مايو 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा के साथ मिलेगा नि:शुल्क भोजन

कौशाम्बी। उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने बच्चों एवं कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए बच्चे अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है। प्रयागराज मण्डल के जनपद प्रयागराज(कोराव) में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस विद्यालय में जनपद कौशाम्बी में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए बच्चे प्रवेश के लिए पात्र हैं। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने देते हुए बताया कि अटल आवासीय विद्यालय, प्रयागराज की विशेषतायें यथा-13.07 एकड़ पर विश्वस्तरीय विद्यालय का निर्माण हो रहा है। सीबीएसई पैटर्न पर गुणवत्तापरक नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगीं। विज्ञान प्रयोगशाला। बच्चों के खेल-कूद के लिए बृहद मैदान एवं खेल-कूद की सम्पूर्ण सुविधा। हरियाली से परिपूर्ण सम्पूर्ण विद्यालय कैम्पस तथा अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं के लियें नि:शुल्क छात्रावास एवं नि:शुल्क भोजन आदि की सुविधा उपलब्ध है। अटल आवासीय विद्यालय का संचालन मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति द्वारा किया जायेगा। विद्यालय की क्षमता 1000 बच्चें (500 छात्र एवं 500 छात्राएं) के लिये होगी। वर्तमान शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिये कक्षा-6 में कुल 80 बच्चों को प्रवेश दिया जायेगा, जिसमें 40 छात्र एवं 40 छात्राएं होंगी। छात्र एवं छात्राओं के रहने के लिये पृथक-पृथक छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए बी0ओ0सी0डब्ल्यू0 बोर्ड में पंजीकृत ऐसे पात्र निर्माण श्रमिक जिनका पंजीयन 1 अप्रैंल 2020 के पूर्व हो तथा जिनका पंजीयन हुए 3 वर्ष या उससे अधिक की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुका हो, उनके प्रति परिवारों के अधिकतम 2 बच्चें पात्र होंगे तथा वे बच्चें जो कोविड काल में अनाथ हुए हैं व जिनका पंजीयन महिला एवं बाल विकास विभाग में हुआ है पात्र है। विद्यालय में प्रवेश के लिए ऐसे बच्चे जो न्यूनतम कक्षा 5वीं उत्तीर्ण हों तथा जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2010 से 30अपैंल 2013 के बीच हो, विद्यालय में प्रवेश हेतु पात्र होंगे। यह तिथियां अनु0जाति, अनु0जनजाति एवं अन्य पि0वर्ग तथा सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू होगा। आवेदन पत्र 1 मई 2023 से 24 मई पूर्वान्हन 10 बजे से सायं 5 बजे तक (जिला श्रम कार्यालय) श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय, मंझनपुर कौशाम्बी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालयों से नि:शुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं तथा आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 25 मई 2023 को सायं 5 बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2023 तथा 30 जून 2023 तक परीक्षा परिणाम घोषित की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने अपील की है कि सभी पात्र निर्माण श्रमिकों के बच्चों/अनाथ बच्चों का ज्यादा से ज्यादा आवेदन पत्र भरवाया जाय, ताकि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश पाकर वे उच्च कोटि की शिक्षा ग्रहण कर सकें तथा अपना भविष्य उज्जवल बना सकें। प्रवेश परीक्षा से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मो0 नम्बर- 9169467623 एवं 8707330408 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'