देश

national

पट्टीदारों ने युवक को पीटकर किया जख्मी

السبت، 6 مايو 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गांव में पट्टीदारों ने युवक को पीट दिया। जमीन की रंजिश में दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस ने घायल का प्राथमिक उपचार कराने के बाद तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गुलामीपुर निवासी मुन्नालाल का पट्टीदार राम नेवाज से पुराना विवाद चल रहा है। जमीन की रंजिश में कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। तीखी झड़प के बाद आरोपित ने साथियों के साथ मिल घर के बाहर बैठे मुन्ना लाल को पीट दिया। पड़ोसी युवक के साथ मारपीट देख घर-परिवार के साथ मोहल्ले के अन्य लोग पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पिटाई के बाद युवक थाने पहुंचा और मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित राम नेवाज, अमर सिंह, अमरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'