देश

national

13 वर्ष से फरार हत्यारोपी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

الثلاثاء، 2 مايو 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के 13 वर्ष पहले मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले राजू कुशवाहा की राजस्थान के जोधपुर में हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी राकेश पुत्र बासदेव को करारी थाना क्षेत्र के अर्का महावीरपुर चैकी प्रभारी शियाकान्त चैरसिया ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर करारी थाना प्रभारी गणेश प्रसाद सिंह के दिशानिर्देशन पर पुलिस चैकी प्रभारी शियाकान्त चैरसिया ने अपने सिपाहियो के साथ करारी थाना क्षेत्र के म्योहर के रहने वाले राकेश पुत्र बासदेव को अरेस्ट कर लिया,यह आरोपी पिछले 13 वर्ष से हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था,पुलिस ने आरोपी के विरूद्व लिखापढ़ी कर न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'