उदयनिधि स्टालिन की एक टिप्पणी पर विवाद छिड़ गया है। कथित तौर पर उन्होंने यह आपत्तिजनक और द्विअर्थी कमेंट तृषा कृष्णन पर किया। इससे पहले भी अभिनेत्री को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। जानिए कब-कब और किसने की ऐसी टिप्पणियां। तमिलनाडु में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली के दौरान डीएमके नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने ऐसा बयान दिया, जिस पर हंगामा हो रहा है। उन्होंने कथित तौर पर साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तृषा पर यह टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी को लेकर आलोचना हो रही है। यह पहली बार नहीं है, जब तृषा पर निशाना साधा गया हो। इससे पहले भी उन पर तमाम लोगों ने मयार्दा का उल्लंघन कर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की हैं।साल 2023 में अभिनेता मंसूर अली खान ने फिल्म ‘लिओ’ की सफलता के बाद तृषा कृष्णन को लेकर एक आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर महिला आयोग ने भी मंसूर अली खान के खिलाफ एक्शन लिया था। दरअसल, तृषा और मंसूर अली खान ने लोकेश कनगराज की फिल्म ‘लियो’ में साथ काम किया था। हालांकि, फिल्म में दोनों ने स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया था। फिल्म के बाद मंसूर अली खान ने कहा था, ‘जब मैंने सुना कि मैं तृषा के साथ काम कर रहा हूं, तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। लेकिन इन लोगों ने कश्मीर शेड्यूल के दौरान सेट पर तृषा को मुझे दिखाया भी नहीं’। इस टिप्पणी पर तृषा ने नाराजगी जाहिर करते हुए मंसूर के साथ कभी काम न करने की बात कही थी। इतना ही नहीं, फरवरी 2024 में तृषा कृष्णन पर एआईडीएमके के पूर्व नेता एवी राजू ने अभद्र टिप्पणी करते हुए एक आरोप लगाया था। राजनेता ने एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका अदाकारा ने पुरजोर विरोध किया था। तृषा ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर उन्हें लताड़ लगाई थी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। कई और लोगों ने तृषा के पक्ष में आवाज उठाते हुए इस टिप्पणी की आलोचना की थी। बाद में एवी राजू ने माफी मांगी थी।
तृषा कृष्णन को किसी ने दी घर बैठने की सलाह तो किसी ने दिया आपत्तिजनक बयान
By Suresh Pal
On: August 4, 2026 10:07 PM
ads











