मुख्यमंत्री योगी ने गाजीपुर को 691 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी ने गाजीपुर को 691 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 83 परियोजनाओं का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान उन्होंने गाजीपुर को आतंक विरोधी जिला बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद मंडी समिति मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले को करीब 691.74 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं की सौगात दिया। इनमें 83 परियोजनाओं का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऋषि-मुनियों की पावन धरा गाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस पवित्र भूमि को नमन करने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने बताया कि गाजीपुर का उल्लेख रामायण कालखंड से मिलता है। उन्होंने इसे महाराज गाजी की पावन धरती बताया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम और लक्ष्मण ताड़का वध के लिए इसी धरती से बक्सर गए थे। योगी आदित्यनाथ ने गहमर गांव का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने इसे एशिया और देश का सबसे बड़ा गांव बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गहमर को 12,000 फौजियों के गांव के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि अकेले इसी गांव में 12 हजार से अधिक सैनिक और सेवारत अधिकारी निवास करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत में जब भी देश की सीमाओं की रक्षा की बात आती है, तो गाजीपुर के फौजियों का योगदान अविस्मरणीय है। जिले के सैनिकों ने 1961, 1965 और 1971 के युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, कारगिल युद्ध और आॅपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में भी उन्होंने अपना योगदान दिया। यह गाजीपुर की वीर भूमि का प्रमाण है।प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने अपने संबोधन में सरकार की नीतियों की प्रशंसा की। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखे हमले किए और भाजपा तथा सुभासपा के लिए समर्थन मांगा। राजभर ने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश में एक हजार दंगे हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर रोक लगाई।
