अभिनेता नानी की फिल्म द पैराडाइज का टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें एक्टर नानी काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म द पैराडाइज के मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। जानिए द पैराडाइज के टीजर में और क्या खास है? दो मिनट 42 सेकंड के टीजर की शुरूआत नानी को दिखाने से होती है। इसमें नानी शानदार एक्शन करते हुए नजर आए हैं। वह पैराडाइज वासियों में जोश भरते और दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आते हैं। लंबे बालों वाला उनका लुक काफी प्रभावी लग रहा है। टीजर में एक कौवा भी दिखा है, जो दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहा है। द पैराडाइज श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ह्यद पैराडाइजह्ण 21 अगस्त 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। फिल्म की कास्ट में कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशनक श्रीकांत ओडेला हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ‘आया शेर’ रिलीज हुआ, जो काफी मशहूर हुआ। इस फिल्म में ओडेला और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की जोड़ी फिर से साथ आ रही है।
ads











