रियलिटी शो लॉकअप 2 में टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी बीते दिनों नजर आईं। इस शो में देखकर उनकी खूबसूरती की फैंस ने खूब तारीफ की। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है, जो उनकी ब्यूटी को लेकर अलग ही बात बता रहा है। शिवांगी जोशी को हिंदी टीवी सीरियल की दुनिया में सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। शो लॉकअप 2 में भी उनकी खूबसूरती ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। यह शो अब खत्म हो चुका है। इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक सर्टिफाइड कॉस्मेटोलॉजिस्ट ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें शिवांगी जोशी की खूबसूरती को लेकर चौंकाने दावे किए हैं। एक सर्टिफाइड कॉस्मेटोलॉजिस्ट प्रियंका वाधवानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शिवांगी जोशी से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह अभिनेत्री की नई और पुरानी तस्वीरों की तुलना कर रही हैं। शिवांगी ने क्या-क्या कॉस्मेटिक प्रोसिजर करवाए हैं, इस बारे में कॉस्मेटोलॉजिस्ट बता रही हैं। इन दावों से लगता है कि शिवांगी की ब्यूटी पूरी तरह से नेचुरल नहीं है। जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शिवांगी जोशी से जुड़ा वायरल वीडियो देखा तो जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ये पूरी फेक हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ह्यआर्टिफिशियल, प्लास्टिक जैसा, कुछ भी नेचुरल नहीं है।
ads











