रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी पर जन्मदिन पर प्यार लुटाया है। उन्होंने कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक प्यारा सा नोट लिखा है। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख के लिए जन्मदिन का एक प्यारा सा पैगाम शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में जेनेलिया के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए उन्हें अपने परिवार का आधार बताया। रितेश देशमुख ने जेनेलिया के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और उन यादों को याद किया जो उन्होंने इतने वर्षों में साथ मिलकर बनाई हैं। कई तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में हैं। वहीं तस्वीरों में उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने पोस्ट में लिखा ‘मेरी प्यारी बाइको (पत्नी), मैं उन सभी यादों को देख रहा था, जो हमने साथ में बनाई और संजोई हैं। मुझे एहसास हुआ कि सिर्फ मैं ही बूढ़ा हो रहा हूं, तुम तो जैसे समय के साथ रुकी हुई हो। लेकिन फिर मुझे लगता है कि तुम्हें सच में एक अच्छा पति मिला है।’ एक्टर ने परिवार में जेनेलिया द्वारा निभाए जाने वाले कई किरदारों के लिए उनकी तारीफ की और उन्हें उनके खास दिन पर बधाई दी। रितेश ने आगे लिखा, ‘उस इंसान को जन्मदिन की बधाई जो हमारे परिवार को एक साथ जोड़े रखती है। एक सुपर मॉम, एक शानदार बेटी, एक प्यारी बहन और मेरी ‘वेडी बाइको’ (प्यारी पत्नी)! मैं तुमसे प्यार करता हूं। जेनेलिया आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ रितेश और जेनेलिया की खूबसूरत लव स्टोरी ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर शुरू हुई थी। इस जोड़े ने 3 फरवरी 2012 को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की। नवंबर 2014 में उनके बेटे रियान और जून 2016 में उनके दूसरे बेटे राहिल का जन्म हुआ।
ads











