मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांस फरमाते दिखे निक जोनस

On: August 2, 2026 2:49 PM
Follow Us:
ads

अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने जुलाई महीने में पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ यादगार वक्त गुजारा। इन पलों को कैमरे में कैद भी किया। यही तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस कई बार साबित कर चुके हैं कि वह एक आइडल हसबैंड हैं। शादी के नौ साल बाद भी प्रिंयका के लिए उनके प्यार में कमी नहीं आई है। हाल ही में निक ने प्रियंका के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, इसके अलावा उनके लिए जुलाई महीना कैसा रहा? इससे जुड़ी यादें भी फैंस के साथ शेयर की हैं। सिंगर निक जोनस ने शनिवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और उस पर कैप्शन लिखा, जुलाई का महीना यादगार रहा। इस पोस्ट में कई तस्वीरें साझा की गई हैं, जिनमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी नजर आईं। इन तस्वीरों के जरिए निक जोनस पिछले महीने के कुछ खास पलों की झलक दिखा रहे हैं। साझा की गई तस्वीरों में कभी निक स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं, अपनी सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में बेटी मालती की झलक भी दिखाई, जो संमदर किनारे खड़ी है। निक ने प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांटिक तस्वीर भी पोस्ट की हैं। इसके अलावा प्रियंका की खास अंदाज में क्लिक की गई एक फोटो भी निक ने शेयर की है। इससे निक के फोटोग्राफी सेंस का पता चलता है। प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ रिलीज हुई। इसके अलावा वह राजामौली की पैन इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ का हिस्सा हैं। ‘वाराणसी’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनका नाम फिल्म ‘007 बॉन्ड’ सीरीज को लेकर भी सामने आ रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment