मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

मुख्य विकास अधिकारी ने एन.आर.सी. वार्ड एवं जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

On: August 8, 2026 10:09 PM
Follow Us:
ads

कौशांबी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने आज एन.आर.सी. वार्ड एवं जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने एन.आर.सी. वार्ड के निरीक्षण के दौरान पाया कि कुल 15 बच्चे पंजीकृत हैं,जिनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चे कम वजन के कारण भर्ती किए गए, वहां पर उपस्थित बच्चों के माता से चर्चा की गई। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि बच्चों की देखरेख और मेडिसिन की व्यवस्था समय से सुनिश्चित किया जाए। बच्चों का वजन बढ़ने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाए। बच्चों के माता को जागरूक किया जाए कि घर पर उनकी कैसे देखभाल की जानी है और 15 दिन बाद फिर फॉलोअप के लिए बुलाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान मरीजों से वार्ता करने पर पाया कि कुछ मरीजों को बाहर से दवाई लिखी गई है। उन्होंने सी.एम.एस. को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। अस्पताल में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment