कानपुर। नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे कई पार्षद उनसे मुलाकात नहीं कर सके। नाराज पार्षद नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि उन्हें नगर आयुक्त से मुलाकात के लिए वेटिंग रूम में बैठाकर इंतजार कराया गया। इसी दौरान नगर आयुक्त कथित रूप से कार्यालय के पीछे के दरवाजे से निकल गए। इसे लेकर पार्षदों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। धरने पर बैठे पार्षदों ने कहा कि वे अपने-अपने वार्डों की समस्याओं और नागरिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे थे, लेकिन मुलाकात का अवसर नहीं मिला। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को जनप्रतिनिधियों का अपमान बताते हुए उचित कार्रवाई और स्पष्ट जवाब की मांग की। सूचना मिलते ही नगर निगम परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों की हलचल बढ़ गई। देर तक पार्षद कार्यालय के बाहर डटे रहे। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
नगर आयुक्त से मुलाकात न होने पर पार्षद धरने पर बैठे, लगाया अनदेखी का आरोप
Categories
Archives
- August 2026 (288)
- July 2026 (132)
