ads

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27 से 28 अगस्त तक यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

On: August 22, 2026 10:51 PM
Follow Us:
ads

लखनऊ मुख्यमंत्री के निदेर्शानुसार 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को फ्री बस यात्रा का बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री के निदेर्शानुसार 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने परिवहन, पुलिस और प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के कड़े आदेश दिए हैं। इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रहेगा और बस चालकों की निगरानी की जाएगी ताकि नशे की हालत में कोई वाहन न चला सके। शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्य अहम मुद्दों पर भी निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद सहित विभिन्न शहरों में जलभराव की समस्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए लो-लैंड क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन लगाने और नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के 19 बाढ़ प्रभावित जिलों (जैसे बलिया, गोंडा, बहराइच और लखीमपुर खीरी) में कंट्रोल रूम को सक्रिय रखते हुए प्रभावित परिवारों तक पका भोजन व राहत सामग्री पहुंचाने को कहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment