बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान बांटे
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने शनिवार को असम के शिवसागर में ‘ग्लोबल सिख’ संगठन के साथ मिलकर बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस राहत कार्य को उनकी पत्नी लिन लैशराम से सराहा है। अभिनेता ने भी लोगों से बाढ़ प्रभावितों की मदद करने की अपील की है। रणदीप हुड्डा ने शनिवार को असम के शिवसागर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान बांटे थे। उन्होंने शिवसागर के गुरुद्वारा साहिब में भी मत्था टेका और बाढ़ प्रभावित लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। अभिनेता ने एक एनजीओ के साथ मिलकर राहत कार्यों में हिस्सा लिया। उनके इस राहत कार्य से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। रणदीप हुड्डा की पत्नी और अभिनेत्री लिन लैशराम मणिपुर हैं, उन्होंने अपने पति के इस जज्बे और काम को सराहा है, इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी पोस्ट साझा की है। वहीं रणदीप हुड्डा ने भी लोगों ने मदद करने की अपील की है, जिससे असम बाढ़ प्रभावितों का जीवन फिर से पटरी पर आ सके। रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने इंस्टाग्राम पर रणदीप हुड्डा द्वारा असम में किए गए राहत कार्य वाली खबर लगाई है। आगे भी इससे जुड़ी कई तस्वीरें, वीडियो साझा किए हैं। इस तरह वह अपने पति के काम को सराहा रही हैं, उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। लिन अक्सर सामाजिक कार्यों में रणदीप का साथ देती हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी बेटी की परवरिश में अधिक व्यस्त हैं। रणदीप हुड्डा ने देशवासियों से अपील की कि असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए किसी भी तरह से योगदान दें। चाहे सीधे शामिल होकर, प्रार्थना करके या राहत संगठनों को आर्थिक मदद देकर। वह एएनआई से बातचीत करते हुए कहते हैं, ह्ययह शिवसागर रेलवे स्टेशन है और आस-पास के इलाकों से कई प्रभावित परिवार यहां आए हैं। इसलिए, हम खाना बनाते हैं और उन्हें लाकर देते हैं। पिछले सात दिनों से हम रोज ऐसा कर रहे हैं। इंसानियत सबसे ऊपर है। मैं पिछले कई साल से इसी टीम यानी ‘ग्लोबल सिख’ के साथ काम कर रहा हूं और ये लोग जमीनी स्तर पर जो काम करते हैं, वह अद्भुत है। मैं सभी से अपील करता हूं कि लोगों की मदद के लिए जिस भी तरह से हो सके, योगदान दें। सिर्फ यहां ही नहीं बल्कि जहां भी कोई समस्या हो, इंसान होने के नाते, दूसरे इंसानों की मदद करना हमारा फर्ज है। इसीलिए हम यहां हैं।ह्ण मीडिया रिपोर्ट के अनुसार असम राज्य में बाढ़ से अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उद्योगपति गौतम अडानी का आभार व्यक्त किया। दरअसल, अडानी ने राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।











