मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

शाहरुख ब्रांड वैल्यू के किंग पहले नंबर, दूसरे नंबर पर आए धुरंधर रणवीर

On: August 5, 2026 10:51 PM
Follow Us:
ads

सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 में शाहरुख खान पहले नंबर पर आए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अभिनेता रणवीर सिंह का नाम आया है। बड़ी बात यह है कि इस बार लिस्ट में रणवीर ने विराट कोहली जैसे नामी क्रिकेटर को पछाड़ा है। हाल ही में क्रोल ने अपनी सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 जारी की है। इस लिस्ट में भारत के करीब 25 टॉप सेलिब्रिटी की ब्रांड वैल्यू की समीक्षा की गई। लिस्ट में इस साल सभी को पछाड़कर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान नंबर एक पर आए हैं। लिस्ट में भारत के टॉप 25 सेलेब्रिटी ब्रांड्स की कुल वैल्यू 2 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। यह 2024 की लिस्ट के मुकाबले 3.7 फीसदी कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में 13 पुरुष और 12 महिला सेलेब्रिटीज शामिल हैं। सेलेब्स की ब्रांड वैल्यू का आकलन उनके ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो और सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी के आधार पर किया गया है। 2025 की जारी की गई रिपोर्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पहले स्थान पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू करीब 2 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। वहीं इससे पहले 2024 की रिपोर्ट में किंग खान तीसरे नंबर पर थे। इस साल उन्होंने सीधी तीन अंकों की छलांग लगाई है। वहीं शाहरुख के ठीक पीछे ‘धुरंधर’ अभिनेता रणवीर सिंह दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 162.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ अपनी दूसरी रैंक बरकरार रखी है। वहीं पिछले साल पहले नंबर पर रहे क्रिकेटर विराट कोहली इस बार 158.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह रैंकिंग ऐसे समय में सामने आई है, जब शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। वहीं रणवीर सिंह हाल ही में ‘धुरंधर’ जैसी फ्रेंचाइजी दे चुके हैं। इन दोनों फिल्मों के चलते इनकी ब्रांड वैल्यू में काफी इजाफा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment