राबेद्र शुक्ला
पजावा पत्थरचट्टी कमेटी ने सुबह भोर में निकाली शृंगार की चौकी
प्रयागराज । प्रयागराज का दशहरा देश विदेश में प्रख्यात है लेकिन पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते भगवान राम की झलक पाने के लिए लोग तरस गए थे। लेकिन इस साल फिर से भव्यता के नए मानक को स्थापित करतीं भगवान की शृंगार की चौकियाँ निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार तड़के भोर के चार बजे पजावा और पत्थरचट्टी कमेटी की तरफ से शृंगार की चौकी निकाली गयीं। जिससे देखने के लिए दूर-दूर से लोग चौक कोतवाली पहुंचे। महंत बाबा पजावा रामलीला कमेटी ने जड़ाऊ तितली पर बैठे भगवान राम लक्ष्मण और सीता की शृंगार की चौकी निकाली। वहीं पत्थर चट्टी कमेटी ने रथ पर सवार भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य शृंगार के साथ चौकी निकाली। दोनों चौकियों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग चौक कोतवाली पर इकट्ठा थे।


Today Warta