राबेद्र शुक्ला
प्रयागराज: #नैनी के सार्वजनिक रामलीला समिति, पीएसी में सीता स्वयंर के मंचन के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे एक व्यक्ति ने स्टेज के पास जाकर रिवॉल्वर से हवा में तीन फायर किए। फायरिंग की वीडियो मैदान में मौजूद किसी दर्शक ने बना लिया और उसे गुरुवार को प्रयागराज पुलिस को टैग कर दिया। वीडियो वायरल होते की पुलिस की सोशल मीडिया टीम सक्रिय हो गई और हर्ष फायरिंग करने वाले की तलाश में जुट गई। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि फायरिंग करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Today Warta