देश

national

हिन्दू देवी देवताओं के विरुद्ध व्हाट्सएप पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

الجمعة، 30 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



राबेद्र शुक्ला

प्रयागराज : हिन्दू देवी देवताओं के विरुद्ध व्हाट्सएप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो व्यक्तियों को सरायममरेज  पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों पर एक विशेष समुदाय और धर्म का अपमान करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान फूलचंद्र भारतीय पुत्र रंगीला और अवधेश प्रताप सिंह, निवासी सरायममरेज, के रूप में हुई है। पुलिस को दोनो के ख़िलाफ़ शिकायत मिली थी की उन्होंने हिंदू देवी देवताओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी वाले मैसेज शेयर किए हैं । जिसके बाद ग्रुप में भेजे गए संदेशों की जांच करने के पश्चात उनके ख़िलाफ़ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे लिखे गए थे। मामला दर्ज होने के बाद दोनो फरार हो गए थे। शुक्रवार को सरायममरेज थाने के इंस्पेक्टर तरुणेंद्र त्रिपाठी की टीम ने आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर सिरसा चौराहे से गिरफ्तार किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'