देश

national

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: परिसर में चस्पा किए गए कुलपति के लापता होने के पोस्टर

الأربعاء، 28 سبتمبر 2022

/ by Today Warta




प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलनकारी छात्रों ने बुधवार को 23वें दिन कैंपस में कुलपति के लापता होने का पोस्टर चस्पा कर दिया। छात्रों का कहना है की वीसी संगीता श्रीवास्तव इस मुद्दे पर चुप्पी साधे जाने कहाँ बैठी हैं पता नही। विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाकर छात्रों ने उनको खोजने की अपील की है। छात्रों ने कहा कि पिछले एक महीने से कुलपति कहां हैं कुछ पता नहीं चल रहा है। इससे पहले यह पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल किए गए थे।  इसी बीच पांच छात्र आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इनमें एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष एवं छात्रसंघ उपाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय अखिलेश यादव, छात्र नेता अजय सम्राट, अजय पांडेय बागी, सिद्धार्थ कुमार गोलू शामिल हैं। आंदोलन को समर्थन देने के लिए एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी धरना स्थल पर पहुंचे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'