देश

national

पांच अक्तूबर से मतदाता सूची तैयार करने का होगा काम

الأربعاء، 28 سبتمبر 2022

/ by Today Warta


प्रयागराज। नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का काम पांच अक्तूबर से शुरू होगा। परिसीमन जारी होने के बाद अब नए मदाताओं का सूची में नाम शामिल करने की कवायद शुरू हो गई है। 

जिलाधिकारी ने निकाय चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी को इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है। मतदाता केंद्रों पर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। विस्तृत कार्यक्रम के लिए चार अक्तूबर को सभी अफसरों के साथ बैठक होगी।  इस बीच परिसीमन के बाद आई आपत्तियों का निस्तारण कर वार्डाें की सूची जारी कर दी गई है। वार्डाें में पिछड़ी जाति का रैपिड सर्वे भी पूरा हो चुका है। अब वार्डाें का आरक्षण तय होगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'