राकेश केसरी
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन स्थल का जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने आज मूरतगंज स्थित पक्का तालाब का निरीक्षण किया। शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण करते हुए डीएम व एसपी ने थाना क्षेत्र के संबधित अधिकारियो व पुलिस कर्मियो को विसर्जन के दौरान व्यवस्थाएं चाक-चैबंद रखने के साथ-साथ सुरक्षा के निर्देश दिये।

Today Warta