देश

national

बढे सर्किल रेट को लेकर चायल में अधिवक्ताओं का प्रर्दशन 18वें दिन भी जारी

الجمعة، 30 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी

कौशाम्बी। चायल तहसील में अधिवक्ताओ का धरना प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओ ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से वार्ता करने पहुचे। बार एशोसिएशन के महामंत्री सगीर अहमद ने बताया कि 80 प्रतिशत तक संशोधित लिस्ट पर हमारी बात बनी है,लेकिन लिखित रूप से सोमवार को लिस्ट मिलेगी,उसके बाद अधिवक्ता राय मशविरा करेंगे,यदि उस पर बात बनती है तो ठीक हैं,धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया जाएगा और यदि उस पर विचार नही किया गया तो हमारा धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। फिलहाल अभी तक लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन में शासन द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया। इसी परिपेक्ष्य में चायल तहसील के अधिवक्ताओ ने बढे हुए स्टाम्प शुल्क के विरोध में नारेबाजी करते हुए पूरे तहसील में घूम घूमकर उपनिबन्धन मुदार्बाद के नारे लगाते हुए पहुचे,धरना प्रदर्शन में मौजूद अधिवक्ता राधेमोहन पटेल ,उमाकांत मिश्रा,कपिल मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह , विद्या सागर, धनंजय पटेल,घनश्याम कुमार योगेश त्रिपाठी,अजय पाण्डेय ,धारा सिंह, योगेश मिश्रा ,मनोज साहू,जगपत सिंह,आज्ञाकर सिंह यादव,बीबी सिंह, अनिल कुमार, योगेश मिश्र, सौरभ गुप्ता,धर्मेन्द्र यादव, नीरज मिश्रा, राजेन्द्र सेन, राजेन्द्र मौर्य अमर सिंह,मोहर सिंह पटेल,शिवम ओझा ,गुड्डू यादव, योगेंद्र सिंह, प्रीतम यादव , विजय तिवारी,प्रदीप यादव,सुनील कुमार आदि सैकड़ो अधिवक्तागण मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'