राकेश केसरी
निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालय अमिरसा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कौशाम्बी। निपुण भारत मिशन मिशन को सफल बनाने व बच्चों में भाषा एंव गणित की निर्धारित दक्षताएं प्राप्त करने के उद्देश्य से शिक्षक विद्यार्थी संबंध अभियान की शुरूआत की है। इसी क्रम में नेवादा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय अमिरसा में शुक्रवार को गणित व विज्ञान विषय की प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने गणित व विज्ञान प्रदर्शनी में जलवा बिखेरा। ग्राम प्रधान सीमा मिश्रा ने विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का शुभांरभ कराया। ग्राम प्रधान ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में निखार आएगा। अमिरसा स्कूल की आयोजित विज्ञान व गणित की प्रदर्शनी में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं ने मॉडल व चार्ट प्रस्तुत किए। बच्चों ने प्रदर्शनी में अपने मॉडल व चार्ट के बारे में अभिभावकों व शिक्षकों के समक्ष अपना-अपना विचार रखा। विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका गुप्ता व शुची जोशी ने गणित व विज्ञान का मानव जीवन में उपयोग पर बच्चों के बीच व्याख्यान कराया गया। सभी बच्चों ने गणित व विज्ञान विषय से मानव जीवन में उपयोग होने वाले संसाधनों के बारे में शानदार ढंग से अपने विचार भी रखे। विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका गुप्ता ने बताया कि निपुण भारत मिशन का लक्ष्य कक्षा-3 तक के बच्चों में भाषा एंव गणित की निर्धारित दक्षताएं प्राप्त कराना है विद्यालय की शिक्षिका शुची जोशी शिक्षक विद्यार्थी संबंध अभियान के तहत आयोजन प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य शिक्षक और छात्रों के बीच भावनात्मक संबंध स्थापित कर कक्षा व स्कूल परिवेश को बच्चों के अनुकूल बनाना है। कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम प्रधान सीमा मिश्रा सहित अभिभावक बृजेश कुमार मिश्रा,राजू,रोहित,कल्लू,रामशन मणिकांत मिश्रा ,संदीप कुमार बिरेन्द्र कुमार,तरुण त्रिपाठी व कामता प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Today Warta