ललितपुर। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपदीय कार्यकारिणी ललितपुर का चुनाव निर्विरोध चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ| शहर के जनक कुंज पैलेस इलाइट चौराहा पर चुनाव पर्यवेक्षक श्रीं बी.पी. बघेल,प्रदेश कोषाध्यक्ष केशव दीक्षित जिला अध्यक्ष यूटा आगरा मुख्य अतिथि रहे। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन (यूटा) उ. प्र. जनपद की कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमे संयोजक सतीश राठानिया, जिलाध्यक्ष अनिल राठौड़,महामंत्री प्रमोद तिवारी, कोषाध्यक्ष अंशु नामदेव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, संगठन मंत्री उमेश पटेल,उपाध्यक्ष महेश सोनी,मंत्रीअंकुर गौतम, मंत्री सीमा चौधरी,मीडिया प्रभारी अनिल मिश्रा, सहायक संगठन मंत्री चित्रा तिवारी, उपाध्यक्ष मनीष निरंजन, सोशल मीडिया प्रभारी अंशु नामदेव, प्रवक्ता प्रवीण जैन,लेखाकार आय-व्यय राजेंद्र कुमार,महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता साहू, संगठन,संयुक्त संगठन मंत्री दीपा कुमारी, उप मंत्री ज्योति जीवन कुशवाहा आदि निर्वाचित हुए। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक बी पी बघेल जी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की जगह यहां नहीं जेल में होगी यूटा ने हमेशा उन्हें सही जगह पहुंचाया है साथ कहा की सभी यूटा पदाधिकारी नियमित और समय से अपनी ड्यूटी करें और अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करें कि वह अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी पूर्वक निभाये अगर इसके बाद कोई दिक्कत होती है तो यूटा अंतिम शिक्षक के साथ खड़ा हुआ है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल राठौर ने अतिथियों एवं जनपद यूटा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया।

Today Warta