ललितपुर। समदृष्टि विकास अनुसंधान मण्डल सक्षम द्वारा कार्निया अंधत्व मुक्त भारत महाअभियान के अन्तर्गत नेत्र जागयकता पखवाडा का रजवारा के प्राथमिक इंगलिश मीडियम विद्यालय में समापन हुआ जिसमें छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर अंधत्व मुक्त भारत के लिए जनजागरण किया। इस मौके पर राज्यपाल पुरूष्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम जैन को सक्षम परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। अध्यक्षता करते हुये अक्षय अलया ने सक्षम द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो को को बताया औ कहा कहा मरणोपरान्त नेत्रदान से एक व्यक्ति द्वारा दो व्यक्तियों को नेत्र ज्योति मिलती है इस कार्य में बालिकाओ एवं अभिभावकों को आगे आना होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ध्रुव साहू ने करते हुए नेत्रदान के उपरान्त भ्रामक जानकारियों को दूर करते हुए इसे पुण्य का कार्य बताया और आनलाइन प्रक्रिया नेत्रदान की वताई। महिला आयाम की प्रमुख मनविन्दर कौर ने नेत्रदान अभियान को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों की वालिकाओं ने नेत्रदान महाअभियान को अपने परिवारों एवं जन जन तक पहुचाने के कार्य में सहयोग के लिए संकल्प लिया। प्रधानाचार्या नीलम जैन ने सक्षम द्वारा चलाए जा रहे दिव्यांगता के कार्यो में सहयोग करने और इसे पुण्य का कार्य बताया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजय जैन साइकिल, नगर अध्यक्ष डा0 तेजस्व श्रीवास्तव, के0पी0 पाण्डे, सचिन जैन मैगजीन, रविराजा, दीपक सिंघई रवीन्द्र जैन मुनमुनसंजय अग्रवाल, सीमा जैन, अंजलि तिवारी, मंजू चौहान, नीता अहिरवार, ज्योति अहिरवार, अर्चना वर्मा, सीमा मिश्रा, रूपकांता बुन्देला आदि मौजूद रहे।

Today Warta